राजस्थान वासी जोरदार ठंड के लिए रहें तैयार, तेजी से लुढ़क रहा पारा, जयपुर में चल रहीं सर्द हवाएं

आज का मौसम राजस्थान, 10 November 2024 Rajasthan mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यहां पर रात में तेज ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में इस बार दिसंबर मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश का सबसे कम तापमान शनिवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। फिलहाल राजस्थान में रात में जोरदार ठंड महसूस हो रही है। लेकिन दिन में धूप भी अच्छी निकल रही है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम के शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। आइए जानते हैं कि राजस्थान में आज कैसा मौसम रहने वाला है?

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश या बादलों की आवाजाही को लेकर किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 15 नवंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। इस अवधि में फिलहाल को कहीं भी कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। प्रदेश की राजधानी जयपुर के मौसम की बात करें तो यहां सुबह और देर रात में सर्द हवाएं चल रही है। जिससे न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी दर्ज हो रही है। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रह सकता है।

End of Feed