Petrol Pum Operator On Strike: राजस्थान में आज पहले दिन पेट्रोल-डीजल पंप की हड़ताल से वाहन चलाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हलांकि इससे वाहन चलाने वालों को ही नहीं, बल्कि आम जीवन पर भी इसका असर देखने मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह हड़ताल आज और कल (14 सितंबर) तक जारी रहेगा। पेट्रेल पंप डीलर द्वारा हड़ताल करने का मुख्य कारण राजस्थान के पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोल-डीजल पर वैट दर अधिक होने के विरोध में किया जा रहा हैं।
Rajasthan News: पेट्रेल पंप संचालकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से, राजस्थान क्या होगा?
40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान
दरअसल, पेट्रेल पंप संचालकों ने यह ऐलान किया है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर देंगे। उन्होंने इन सबके लिए राजस्थान सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, जानकारों की मानें तो प्रदेशभर में आज और कल पेट्रोल पंप की हड़ताल की वजह से इससे सरकार को करीब 40 करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा।
7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप आज रहा बंद
बताया जा रहा है कि वैट कम करने की मांग को लेकर आज 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद है। इससे लोगों को अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए दर-दर की ठोकर खानी पड़ रही है। पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल की वजह से आम जनता को परेशानियां उठानी पड़ रही है। वहीं, राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी का कहना है कि हमने हड़ताल से 2 सप्ताह पहले ही सरकार तक अपनी मांगें पहुंचाई थी, लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुआ तो आज मजबूरन हमें 8 घंटे पेट्रोल पंप बंद रखने का फैसला लेना पड़ा है।
आम जनता को होगा फायदा
वहीं, दूसरी ओर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के महासचिव शशांक कोरानी ने कहा है कि देश में सबसे ज्यादा वैट राजस्थान में वसूला जा रहा हैं। इससे आम जनता का नुकसान हुआ है। सरकार अगर वैट कम करती हैं तो इससे आम जनता को ही फायदा होगा। जानकारों कि मानें तो वैट कम होने से प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 9 रुपए से लेकर 15 रुपए तक की कमी आएगी।
