Valentine Week 2023: विंध्याचल और अरावली पर्वत शृंखला की सुरमयी वादियों के बीच स्थित है राजस्थान की सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थली रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान। रणथंभौर नेशनल पार्क देश के सबसे अच्छे बाघ अभयारण्यों में से एक है। इसे यहां बसे फ्रेंडली टाइगर्स के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि, यहां पर टाइगर को देखने की संभावना देश के दूसरे टाइगर रिजर्व से कहीं अधिक रहती है।
राजस्थान की सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थली है रणथंभौर नेशनल पार्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस बार अगर आप वैलेंटाइन वीक में किसी एडवेंचर वाली जगह की तलाश में हैं तो आपके लिए इससे बेहतरीन जगह कोई और हो ही नहीं सकती। यहां आप अपने पार्टनर संग बाघों की दहाड़ सुनने के अलावा प्राकृतिक नजारों को अपनी यादों में संजो सकते हैं। जयपुर एयरपोर्ट से रणथंभौर की दूरी महज 180 किमी है। जबकि नजदीकी रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर महज 10 किमी दूर है।
