Rajasthan: दो जुड़वा भाइयों के बीच दूरी 900 किमी, फिर भी मौत का तरीका एक, हैरान कर देगा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 05:41 PM IST

Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर में दो जुड़वा भाइयों की मौत के मामले ने सभी को हैरत में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय 26 वर्षीय दोनों भाई एक दूसरे से 900 किलोमीटर दूर थे। एक भाई छत से फिसलकर गिर और दूसरा भाई पानी में फिसलकर गिरा। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • सूरत में रहने वाले भाई की छत से गिरकर हुई मौत
  • दूसरे भाई की घर पर वाटर टैंक में गिरने से गई जान
  • राजस्‍थान पुलिस इस पूरे मामले की जांच में हुई है

Rajasthan: कुदरत का अजीब कहर कहें या फिर दर्दनाक इत्तफाक, राजस्थान के बाड़मेर में दो जुड़वा भाइयों के मौत का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर कोई हैरान है। यह मामला चौकाना वाला इसलिए भी लग रहा है, क्‍योंकि 26 वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत भी एक ही तरीके से हुई है। जबकि दोनों उस समय एक दूसरे से करीब 900 किलोमीटर दूर अलग-अलग राज्‍य में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि, एक भाई छत से फिसलकर गिर और दूसरा भाई पानी में फिसलकर गिरा। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हैरान करने वाले हादसे से मृतकों के परिवार और गांव में मातम फैला है। जिसे भी इस घटना की जानकारी मिल रही है, वही इसे कुदरत का कहर बता रहा है।

Rajasthan news

दो जुड़वा भाइयों की एक ही तरह से मौत

दोनों जुड़वा मृतक भाई सोहन सिंह और सुमेर सिंह का जन्‍म 26 साल पहले बाड़मेर में हुआ था। दोनों ने अपनी शुरुआती पढ़ाई एक साथ पूरी की। इसके बाद सुमेर गुजरात के सूरत की एक टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी करने चला गया, जबकि सोहन जयपुर में रह कर सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती की तैयारी कर रहा था। मृतक के परिजनों के अनुसार बुधवार के दिन सूरत से एक फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि सुमेर छत पर खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान एकाएक छत से गिरकर उसकी मौत हो गई। भाई की मौत की जानकारी मिलने के बाद दूसरा भाई सोहन घर आया था और यहां वीरवार को वाटर टैंक में फिसलकर गिरने से उसकी भी मौत हो गई।

End of Feed