बालोतरा में दर्दनाक घटना; मां ने दी अपने 3 बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूदकर जान, जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के बालोतरा जिले में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूद गई जिससे चारों की मौत हो गई। घटना जसोल थाना क्षेत्र के टापरा गांव में सामने आई। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan Water Tank Tragedy: राजस्थान के बालोतरा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में छलांग लगा दी, जिससे चारों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना जसोल थाना क्षेत्र के टापरा गांव की है। गुरुवार सुबह महिला और उसके तीनों बच्चों के शव परिवार के खेत के पास स्थित पनौतरी नाड़ी की पानी की हौद से बरामद किए गए।

Woman and Three Children Die After Jumping Into Water Tank (Symbolic Photo: Canva)

पानी की टंकी में कूदने से महिला और तीन बच्चों की मौत (सांकेतिक फोटो: Canva)

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सिवाना के पुलिस उपाधीक्षक नीरज शर्मा से मिली जानकारी और शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ममता (32) पिछले करीब दस दिनों से अपने परिवार के साथ टापरा गांव से तीन किलोमीटर दूर स्थित खेत में फसल कटाई के लिए रह रही थी। शर्मा के अनुसार, बुधवार रात परिवार ने खाना खाया और सभी सोने चले गए। इसी दौरान ममता ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों सात वर्षीय नवीन, चार वर्षीय रुगाराम और छह महीने की मानवी को लेकर पानी की टंकी में छलांग लगा दी।

End of Feed