Children Septic Tank Drowning Accidents: राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें चचेरे भाई-बहन पानी के टैंक में डूबकर जान गंवा बैठे। पुलिस के अनुसार, यह घटना चौहटन थाना क्षेत्र के जूना लखवारा गांव में हुई। जोगाराम के तीन वर्षीय बेटे छगन अपने चचेरी बहन पूजा (आठ वर्ष) और मांगीलाल की बेटी के साथ टैंक के पास खेल रहे थे।
सेप्टिक टैंक की घटनाओं में 4 बच्चों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
छगन की मां टैंक में मवेशियों के लिए पानी भर रही थी और ढक्कन बंद करना भूल गई थी। खेलते-खेलते छगन टैंक में गिर गया, लेकिन मूक-बधिर पूजा मदद के लिए पुकार नहीं सकी और उसे बचाने के लिए टैंक में कूद गई। परिणामस्वरूप दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कुछ ही मिनटों बाद जब छगन की मां वापस आई, तो उसने अपने बेटे का शव पानी में तैरता हुआ देखा और शोर मचाया। दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकालकर चौहटन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इसी क्रम में, मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी ऐसे ही हादसे का मामला सामने आ रहा है। ASP सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि, गोहलपुर में खुले सीप्टिक टैंक में गिरने से दो बच्चों की मौत के मामले पर जानकारी देते हुए कहा, "गोहलपुर पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि मनमोहन नगर में दो बच्चे सीप्टिक टैंक में गिर गए हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन दुख की बात है कि दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी और यदि किसी की लापरवाही पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
(इनपुट - भाषा)
