Rajasthan Accident: टोंक में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार रोडवेज बस गड्ढे में गिरी, 25 लोग घायल

Rajasthan Accident: टोंक में नेशनल हाईवे 148डी से एक तेज रफ्तार बस ओवरटेक करने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गई। इस दौरान बस में 45 यात्री सवार थे, जिसमें से 25 लोग घायल हो गए और इनका इलाज जारी है।

Rajasthan Accident: राजस्थान के टोंक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाईवे 148डी पर तारण गांव के पास मंगलवार सुबह रोडवेज की एक बस गहरे गड्ढे में पलट गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोडवेज की बस सवाई माधोपुर से टोंक की तरफ आ रही थी। इस दौरान ओवरटेक और तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस हादसे का शिकार हो गई।

Accident News

तेज रफ्तार रोडवेज बस गड्ढे में गिरी (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, इस घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना के जब पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने घायलों को अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। एंबुलेंस और पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोगों के सिर और हड्डियों में गंभीर चोटें आई, जबकि कुछ को हल्की चोटें लगीं। सभी को टोंक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।

End of Feed