सांवलिया सेठ मंदिर से निकला अकूत खजाना, चढावे में आए 40 करोड़ 33 लाख; सोने-चांदी से भरा भंडार

सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार से इस बार 40 करोड़ 33 लाख 39 हजार की रिकॉर्ड राशि निकली। दीपावली के चलते दो माह का भंडारा खोला गया, जिसमें अब तक पांच चरणों की गणना पूरी हुई। सोना–चांदी का वजन और छठे चरण की गणना अभी शेष है, अंतिम राशि जल्द घोषित होगी।

चित्तौड़गढ़ : जिले के मेवाड़ क्षेत्र में स्थित विश्वविख्यात कृष्णधाम भगवान श्री सांवलिया सेठ के भक्तों की आस्था एक बार फिर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। प्रतिमाह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर खोले जाने वाले ठाकुरजी के भंडार में इस बार 40 करोड़ 33 लाख 39 हजार रुपये की रिकॉर्ड राशि प्राप्त हुई है। दीपावली पर्व के कारण इस बार दो माह का भंडारा खोला गया, जिसके चलते चढ़ावे की मात्रा सामान्य से कई गुना अधिक रही।

सांवलिया सेठ मंदिर से निकला अकूत खजाना, चढावे में आए 40 करोड़ 33 लाख; सोने-चांदी से भरा भंडार

दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भंडार खोला गया। गणना प्रक्रिया को छह चरणों में पूरा किया जाना है, जिसमें से पाँच चरणों की गणना पूरी होने के बाद ही राशि 40 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है।

End of Feed