Jaipur News: लड़की से दुष्कर्म, जेल से बाहर आते ही आरोपी ने पीड़िता को मारी गोली, गंडासे से किए ताबड़तोड़ वार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2024, 12:44 PM IST

राजस्थान के जयपुर में दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता को गोली मार दी और उस पर गंडासे से हमला किया। घायल युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जयपुर: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपी एवं उसके साथियों ने पीड़िता को कथित रूप से गोली मार दी और उस पर गंडासे से हमला किया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस हमले में पीड़िता का भाई भी घायल हुआ है और दोनों को जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती है। उसने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी राजेंद्र यादव फरार है। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात प्रागपुरा थाने के पास उस समय हुई जब पीड़िता अपने भाई के साथ दुपहिया वाहन पर घर लौट रही थी। पुलिस के अनुसार, तभी राजेंद्र यादव और उसके साथी महिपाल गुर्जर एवं राहुल गुर्जर एक अन्य दोपहिया वाहन पर उनका पीछा करने लगे और उन्होंने भाई-बहन पर अचानक हमला कर दिया।

Rapist Shot Victim

जयपुर में रेप पीड़िता को मारी गोली

गंडासे से किया वार

उसने बताया कि राजेंद्र ने युवती की पीठ में गोली मारी और अन्य आरोपियों ने उस पर गंडासे से हमला किया। घटना के बाद पीड़िता के परिवार द्वारा शनिवार को दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, राजेंद्र ने 16 जनवरी को युवती के साथ दुष्कर्म किया था।

End of Feed