राजस्थान में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, नहीं सताएगी उमस भरी गर्मी; इन जिलों में जारी भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की चाल बीते दिनों धीमी पड़ी थी। लेकिन राजस्थान के कई इलाकों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। आईएमडी ने उदयपुर, जोधपुर संभाग में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून की शुरुआत के बाद से अलग-अलग संभाग में भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। यहां कई नदियां और नाले उफान पर हैं। राजस्थान में मौसम की चाल को देखते हुए आईएमडी द्वारा समय-समय पर अलर्ट जारी किए जा रहा है। इस बीच मानसून ट्रफ लाइन अपना रास्ता बदल रही है और दक्षिण की तरफ शिफ्ट हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि इस समय ट्रफ लाइन जैसलमेर-कोटा से होकर गुजर रही है, यही कारण हैं कि इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीच में ढीली पड़ी मानसून की चाल एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगी है। आने वाले 4 से 5 दिनों में कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

Rajasthan Weather Today.

राजस्थान में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, टोंक, कोटा, झालावर, करौली, धौलपुर, दौसा और बारां में भारी बारिश होने की अलर्ट है। इसके साथ 25 से 45 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

End of Feed