Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून मेहरबान, आज इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को फिर से मॉनसून के एक्टिव होने का इंतजार है। वहीं आज कई जगहों पर भारिश होने के आसार हैं। आइए जानें आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम-

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की बारिश में कमी आने के कारण लोगों को धूम और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की रफ्तार कम पड़ने से ज्यादातर जिलों का तापमान भी बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को फिर से मॉनसून के एक्टिव होने का इंतजार है। कल बुधवार 17 जुलाई को चित्तौड़गढ़ और सिरोही में बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर में कई दिनों से बारिश थमी हुई है। जिस कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।

weather

राजस्थान का मौसम

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक एक लो प्रेशर सिस्टम के आसपास विदर्भ एरिया में ऊपर बना हुआ है। वहीं एक नया सिस्टम 18 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनने की उम्मीद है। ट्रफ लाइन अभी दक्षिणी राजस्थान के भागों से होकर गुजर रही है। जिस वजह से पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर अगले 4 से 5 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहने के आसार हैं। इनमें कोटा, उदयपुर, और अजमेर के कई जगह शामिल हैं। इन जगहों पर कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed