Rajasthan Weather Today: राजस्थान में फिर लौटी ठंड, कंपकंपाते नजर आए लोग, कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के मौसम में बदलाव होने लगे हैं। यहां ठंड की वापसी हो रही है। बीते दिनों तापमान में हुई बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर पारा गिरने लगा है। लोगों को ठंड में ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड का दौर जारी रहेगा।

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बीते दिनों मौसम सामान्य होने लगा था। धूप खिलने के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही थी। लेकिन ठंड से मिल रही यह राहत कुछ ही दिन की है। राजस्थान वासियों को अभी कुछ दिन और ठंड झेलना बाकी है, क्योंकि ठंड फिर लौटने लगी है और लोगों को ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां हांड कंपा देने वाली सर्दियां पड़ रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सर्दियों का दौर जारी रहेगा। तब तक लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं, लेकिन दिन से समय धूप खिलने से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

Rajasthan Weather Today.

राजस्थान में मौसम का हाल

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान के कई जिलों में शीतलहर चलेगी। वहीं कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रातों की तरह दिन में भी लोगों को ठिठुरन वाली ठंड का सामना करना पडे़गा। शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसके कारण ठिठुरन महसूस होगी और शाम होते-होते तापमान गिरने के साथ ठंड और बढ़ेगी।

End of Feed