Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मौसम की चाल बदलने लगी है। रात के समय राजस्थान के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन के समय भी ठंड में कमी महसूस की गई। शीतलहर न चलने से और दोपहर के समय खिली धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में प्रदेश में धूप खिली रहेगी। मौसम की बदलती चाल से अनुमान लगाया जा रहा है कि अब राजस्थान के लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इस बीच राज्य के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां हल्का कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी की मानें को एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिनों तक कई स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। आइए अब आपको बताएं आज राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल -
राजस्थान में कड़ाके की ठंड से मिली राहत
राजस्थान के 6 जिलों में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के मात्र 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू,बीकानेर, झुंझुनू और सीकर शामिल है। इसके अलावा अन्य जिलों में कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा तो कहीं मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा।
राजस्थान के मुख्य जिलों में अधिकतम तापमान
राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उसके अलावा बाड़मेर में 29.4 डिग्री, अजमेर में 28.3 डिग्री, जोधपुर 27.8 डिग्री, जयपुर में 26.8 डिग्री, कोटा में 26.7 डिग्री, सीकर में 24 डिग्री, चूरू में 24.7 डिग्री, बीकानेर 22.8 डिग्री, जैसलमेर 22.5 डिग्री, माउंट आबू 22.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - दिल्ली से ठंड फुर्र! सोमवार को गर्म रहा दिन, कल फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी
24 घंटे में मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, श्रीगंगानगर का 8.9 डिग्री, जैसलमेर 8.9 डिग्री, पिलानी में 9.2 डिग्री, सिरोही में 9.3 डिग्री, अलवर में 9.6 डिग्री बीकानेर में 10.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 10.4 डिग्री, चूरू में 11 डिग्री, सीकर में 12 डिग्री, कोटा में 12.2 डिग्री, बाड़मेर में 12.8 डिग्री, जयपुर में 14 डिग्री और जोधपुर में 14.6 डिग्री दर्ज किया गया है।
