दिल्ली

दिल्ली से ठंड फुर्र! सोमवार को गर्म रहा दिन, कल फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

आज का मौसम दिल्ली, 21 January 2025 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में सोमवार को गर्म दिन महसूस हुआ। तेज धूप निकलने से पारा भी बढ़ गया है। आज राजधानी में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और सतही हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कल दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Image

दिल्ली में आज मौसम का हाल

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच अचानक मौसम गर्म हो गया है। पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। दिन में भी तेज धूप निकल रही है। जिससे ठंड से राहत मिल गई है। साथ ही हल्की गर्मी भी महसूस हो रही है। नमी कम होने और हवा की स्पीड में बढ़ोत्तरी के कारण सुबह कोहरे कि स्थिति भी नहीं बन रही है। राजधानी में सोमवार का दिन गर्म रहा। हालांकि अब यहां के मौसम में बदलाव आने वाला है। दिल्ली में अगले दो दिन बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और ठंड भी फिर से बढ़ सकती है।

आज कोहरे का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर को कोहरा देखने को मिल सकता है। मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम से चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा भी छाए रह सकता है। इस दौरान अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

एक पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव से दिल्ली के मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी को राजधानी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है। इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 23 जनवरी को भी हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

दिल्ली में धूप निकलने से चढ़ा पारा

दिल्ली में सोमवार को सुबह 8 बजे ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तिखी होने लगी। 10 बजे के बाद तो धूप काफी तेज हो गई। जिससे जनवरी की धूप में भी गर्मी का एहसास हुआ। तेज धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक 11.4 डिग्री पहुंच गया। इस दौरान आर्द्रता का स्तर 98 से 47 प्रतिशत तक रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article