Weather Today: Rajasthan में बदली मानसून की चाल, दो दिनों तक झमाझम बारिश का अलर्ट, इन जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा; IMD ने बताया

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मानसून का दौर अभी भी जारी है। यहां पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस बीच मौसम विभाग ने 25 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानें -

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है तो वहीं कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में भी कमी आई है। लेकिन भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं भारी बारिश और जलजमाव की स्थिति को देखते हुए राजधानी जयपुर में सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है। मौसम विभाग इस बीच मानसूनी गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिसके आधार पर 4 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए आपको बताएं आज राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है -

राजस्थान में जारी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान के कई जिलों में पिछले कई दिनों के बारिश का सिलसिला जारी है। यहां लगातार हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन जलभराव के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर, अलवर, धौलपुर, झुंझुनू, सीकर, भरतपुर और दौसा में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि भीलवाड़ा, पाली, करौली, अजमेर, नागौर, सवाई माधोपुर, चूरू, जोधपुर और बीकानेर में गरज-चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

End of Feed