Rajasthan Ka Mausam 28-Oct-2025: राजस्थान में बदली मौसम की चाल, चक्रवात मोंथा का दिखेगा असर, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 28-Oct-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मौसम सुहावना हो गया है। सुबह-शाम की ठंड के बीच अब बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में चक्रवात मोंथा का असर देखने को मिलेगा। राज्य के कई हिस्सों में मध्यम से तेज तो कुछ हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल।

Rajasthan Ka Mausam 28-Oct-2025: राजस्थान में मौसम की चाल बदलने लगी है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बन रहे Cyclone Montha का असर राजस्थान के वेदर पर भी देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरने लगा है। सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में बारिश भी दर्ज की गई है। इसमें बूंदी, उदयपुर, प्रतापगढ़, कोटा, बारां समेत कई जिले शामिल है। यहां 1 से 3 इंच तक बरसात दर्ज की गई थी। आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि इस बारिश के बाद राज्य में अच्छी ठंड की शुरुआत हो जाएगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Rajasthan Weather.

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो आज, 28 अक्टूबर को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोटा और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल में बने अवदाब तीव्र होकर चक्रवाती तूफान मोंथा में बदल गया है। आज राजस्थान में चक्रवात का प्रभाव देखने को मिलेगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं भी चलेंगी। राजस्थान के इन हिस्सों में बारिश होने के साथ ठंड भी बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। कल यानी सोमवार से हो रही बारिश से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

End of Feed