Rajasthan Ka Mausam 20-Nov-2025: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, सामान्य से नीचे लुढ़का पारा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-Nov-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में सर्द हवाओं की वजह से ठंड बढ़ती जा रही है, जिसके कारण पारा भी सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। यहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। रात के समय प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल रही है।

Rajasthan Ka Mausam 20-Nov-2025: राजस्थान में मौसम की चाल बदली हुई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से रात के समय प्रदेश में शीतलहर का दौर भी देखने को मिला है। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी। राजस्थान में चल रही सर्द हवाओं ने भी ठंड बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सर्द हवाएं चलने से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है। अभी दिसंबर की भी शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन राजस्थान में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। नवंबर के महीने में हो रही कड़ाके की ठंड में लोगों को कांपते हुए देखा जा रहा है। गर्म कपड़ों में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान के इन जिलों में लुढ़का पारा

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के करीब 16 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। इस बीच राज्य के शेखावाटी क्षेत्र सबसे ठंडा बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा सीकर 5.5 डिग्री, नागौर में 5.9, दौसा में 6.7 डिग्री, जालौर में 7 डिग्री, सिहोरी में 7.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ और चूरू में 8.2 डिग्री, भीलवाड़ा 8.5 डिग्री, पिलानी और करौली में 8.7 डिग्री दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed