राजस्थान का मौसम 20-July-2025: भारी बारिश के बाद आज से धीमी होगी मानसून की रफ्तार, इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में भारी बारिश के दौर फिलहाल थमने जा रहा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं और भारी बारिश से जनजीवन पर भी खराब असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025:राजस्थान में मानसून की तेजी के चलते बीते कुछ दिनों से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, सिरोही और जालौर जैसे जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई निचले इलाकों में पानी घरों में घुस चुका है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आज से बारिश में कुछ कमी देखी जाएगी। मौसम केन्द्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हवा का रुख धीरे-धीरे पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ रहा है।

Rajasthan Weather 20 july ka mausam jaipur

आज से राजस्थान में कमजोर होगा मानसून, थमेगा बारिश का दौर

कल कैसा रहा मौसम

कल यानी शनिवार को राजस्थान में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 36.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 75 से 100 प्रतिशत के बीच रहा, जिससे वातावरण और भी अधिक उमस भरा बना रहा। कई इलाकों में भारी बारिश भी हुई।

End of Feed