राजस्थान का मौसम 19-June-2025: समय से पहले पधारा मानसून, आंधी-बिजली के अलर्ट के बीच आधा राज्य बारिश के असर में

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बुधवार को राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई, जिसके बाद कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई। पारा तो गिरा लेकिन पश्चिम के इलाकों में गर्मी बनी रही। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज के मौसम का हाल।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025: बुधवार की दोपहर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी कि राजस्थान में मानसून की एंट्री हो गई है। अपने समय से एक सप्ताह पहले ही आए मानसून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। पहले ही दिन मानसून ने लगभग राज्य के आधे हिस्से को अपने असर में ले लिया। ऐसी उम्मीद है कि अगले एक दो दिनों में पूरे राज्य को प्रभाव में ले लेगा। आज यानी गुरुवार को कई इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में मानसून की बारिश

आज, गुरुवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। आमतौर पर राजस्थान में मानसून की एंट्री 25 जून के आस-पास होती है लेकिन इस बार राजस्थान में 1 से 17 जून तक ही सामान्य से 63 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

End of Feed