राजस्थान का मौसम 14-July-2025: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में रेड अलर्ट, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज से फिर मानसून तेजी लेता दिख रहा है। राज्य के कई इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है जिसको लेकर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं राजस्थान के मौसम का हाल।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-July-2025: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोटा, उदयपुर और अजमेर संभागों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां सोमवार और मंगलवार को आठ इंच से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather 14 july ka mausam jaipur

राजस्थान में भारी बारिश को लेकर आए अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, फिलहाल एक सर्कुलेशन सिस्टम मध्य प्रदेश के ऊपर सक्रिय है, जो सतह से लेकर लगभग 5.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। अगले 2-3 दिनों में इसके पूर्वी राजस्थान होते हुए पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ने की बड़ी संभावना है। इस दौरान यह सिस्टम और बड़ा हो सकता है, जो राज्य में भारी बारिश कराएगा।

End of Feed