Rajasthan Weather 8-November-2025: राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; नागौर रहा सबसे ठंडा शहर

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-November-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है। कहीं-कहीं कोहरा भी छाए रहने की संभावना है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08-November-2025: राजस्थान में लोगों को ठंड से कंपकंपी महसूस होने लगी है। प्रदेश में पहाड़ी इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के चलते ठंडी जोर पकड़ रही है। साथ ही तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को राजस्थान के 6 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बीते दिन प्रदेश में सबसे ठंडी रात नागौर में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही सर्दी भी और जोर पकड़ेगी।

rajasthan weather

राजस्थान का मौसम (istock)

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश का सिलसिला थम चुका है। अब प्रदेश में मौसम लगातार शुष्क दर्ज किया जा रहा है। आज भी राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान किसी भी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर बढे़गा। साथ ही कई जिलों में कोहरे का प्रभाव भी देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार राजस्थान में 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान ठंड और कोहरा दोनों बढ़ने की संभावना है।

End of Feed