राजस्थान में बारिश का कहर, कई इलाकों में बाढ़ के हालात, 4 जिलों में आज स्कूल बंद; डूबने से 17 लोगों की मौत

aaj ka mausam 12 August Rajasthan Aaj ka Mausam kaisa Rahega imd weather today: राजस्थान में लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जयपुर समते चार जिलों के स्कूलों मे छुट्टी की घोषणा की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में बारिश ने मचाया हाहाकार
  • बारिश के कारण हुए हादसों में 19 लोगों की मौत
  • नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ के हालात

Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बारिश कहर बरपा रही है। यातायात से लेकर लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बारिश के चलते लोगों के डूबने और मकान गिरने के कई हादसे भी सामने आ रहे हैं। राजस्थान में एक दिन में 19 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से 17 लोगों की डूबने और दो लोगों की मकान ढहने से जान गई है। वहीं जयपुर समेत कई जिलों में आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा रेल यातायात भी बारिश से प्रभावित हुआ है। राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

End of Feed