Rajasthan Politics : माली समाज ने आरक्षण की मांग पर आंदोलन स्थगित क‍िया, कहा - 'जरूरत पड़ी तो...'

Rajasthan Reservation Protest : मुरारी लाल सैनी ने कहा कि ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आयोग के साथ जो बैठक हुई उसमें यह सहमति बनी है क‍ि हमने कहा था क‍ि आप जल्‍द से जल्‍द सर्वे कराकर रिपोर्ट सरकार को पहुंचाएं, हमें सरकार से आरक्षण का फैसला करवाना है।

Rajasthan Reservation Protest : नौकरियों और उच्च शिक्षा में 12 प्रतिशत पृथक आरक्षण की मांग को लेकर माली समाज का आंदोलन मंगलवार को स्थगित कर दिया गया। ये आंदोलन भरतपुर में चल रहा था। इसकी आधिकारिक घोषणा फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी ने भरतपुर में की। बता दें कि सैनी, माली, कुशवाहा, शाक्य और मौर्य समुदाय के लोग आरक्षण संबंधी अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाने के लिए 11 दिन से अरौदा गांव के पास प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान इन लोगों ने जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर रखा था।

​Rajasthan Poltics, Rajasthan Reservation Protest, Ashok Gehlot

राजस्‍थान में आरक्षण माली समाज का प्रदर्शन खत्‍म। (सांकेतिक फोटो)

समिति के संयोजक क्‍या बोले

मुरारी लाल सैनी ने कहा कि ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आयोग के साथ जो बैठक हुई उसमें यह सहमति बनी है क‍ि हमने कहा था क‍ि आप जल्‍द से जल्‍द सर्वे कराकर रिपोर्ट सरकार को पहुंचाएं, हमें सरकार से आरक्षण का फैसला करवाना है। उन्‍होंने जिला कलेक्‍टरों को रिपोर्ट भेजने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। आगे वे बोले कि आगामी निर्णय तक आंदोलन स्‍थग‍ित क‍िया गया है। जरूरत पड़ी तो फ‍िर आंदोलन क‍िया जाएगा।

End of Feed