Rajasthan: खड़गे के फूंके मंत्र पर बढ़े पायलट, रण से पहले पड़ गए 'नरम'; सामूहिक नेतृत्व पर कही यह बात

  • Curated by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 8, 2023, 09:06 PM IST

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई अपनी ताजा मीटिंग पर वह बोले कि बैठक में सार्थक, व्यापक और लंबी चर्चा हुई। किस तरह से आने वाले चुनावों को लड़ना है और जीतना है, इस पर चर्चा हुई। 25 साल से राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनने का सिलसिला बना हुआ है...इस परिपाटी को तोड़ने के लिए हमें क्या करना है, इस पर हमारा बहुत अच्छा मंथन हुआ। इसके अच्छे परिणाम भी आएंगे।

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता सचिन पायलट के तेवर नरम पड़ते नजर आए हैं। शनिवार (आठ जुलाई, 2023) को उन्होंने ऐसे संकेत दिए कि वह सूबे के सीएम अशोक गहलोत (गांधी परिवार के करीबी भी) के साथ मतभेदों को भुलाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने उनसे साफ-साफ कहा है कि ‘भूलो, माफ करो और आगे बढ़ो’...यह बात उनके (पायलट) लिए न सिर्फ एक सुझाव है बल्कि पार्टी अध्यक्ष का निर्देश भी है। खड़गे ने उनसे जो कहा, उस पर वह यकीन करते हैं।

rajasthan politics, ashok gehlot, sachin pilot

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को दिए इंटरव्यू में पायलट ने आगे कहा- गहलोत मुझसे उम्र में बड़े हैं। उन्हें अधिक अनुभव है। उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं। जब मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष था, तो मैंने कोशिश की थी कि सबको साथ लेकर चलूं। मुझे लगता है कि आज वह मुख्यमंत्री हैं, तो यह कोशिश कर रहे हैं कि सबको साथ लेकर चलें। अगर कहीं कुछ थोड़ा आगे-पीछे है तो वो बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पार्टी और जनता किसी व्यक्ति से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। यह बात मैं भी समझता हूं और वह भी समझते हैं।

End of Feed