राजस्थान: पुलिस-डकैतों के बीच गोलियों की बौछार, सवा लाख का इनामी डकैत घायल, इतने घंटे चली मुठभेड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 05:51 PM IST

Rajasthan: डकैतों से पुलिस मुठभेड़ धौलपुर के जंगलों में रविवार देर रात को हुई। जिसमें सवा लाख का इनामी डकैत केशव गुर्जर पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोने का गुर्जा और चंबल किनारे वाले इलाके में डकैतों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था। दस्यु केशव गुर्जर के खिलाफ 3 राज्यों के कई थानों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डकैतों से पुलिस मुठभेड़ धौलपुर के जंगलों में रविवार देर रात को हुई
  • इनामी डकैत केशव गुर्जर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया
  • दस्यु केशव गुर्जर पर 3 राज्यों के कई थानों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं


Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर का डांग इलाका गोलियों की आवाज से दहल गया। पुलिस और डकैतों के बीच जमकर गोलियों की बारिश हुई। जिसमें सवा लाख का इनामी डकैत केशव गुर्जर पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ धौलपुर के जंगलों में रविवार देर रात को हुई। इनामी दस्यु गुर्जर के पैर में गोली लगी है।

Rajasthan News

राजस्थान के धौलपुर जिले के जंगलों में पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ में एक इनामी डकैत को लगी गोली (सांकेतिक तस्वीर)

पुलिस उसके बाकी के साथियों को पकड़ने के लिए जंगल में तलाशी अभियान चला रही है। इधर, गोली लगने से घायल हुए डकैत को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह को बीती रात केशव गुर्जर के डांग क्षेत्र में छुपे होने की सूचना मिली थी। बाद में एसपी पुलिस टीम सहित जंगलों में पहुंचे थे। इसके बाद केशव गुर्जर के गिरोह व पुलिस के बीच करीब तीन से चार घंटे तक मुठभेड़ चली।

End of Feed