राजस्थान पेपर लीक मामला: मुआवजे की मांग बुद्धि का दिवालियापन है, अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर तंज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2023, 10:05 AM IST

Rajasthan Paper Leak Case: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट का बिना नाम लिए उन पर हमला करते हुए कहा कि पेपर लीक से प्रभावित उम्मीदवारों को मुआवजे देने की उनकी मांग बुद्धि का दिवालियापन को दर्शाती है।

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का बिना नाम लिए उन पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि पेपर लीक से प्रभावित उम्मीदवारों को मुआवजे देने की उनकी मांग बुद्धि का दिवालियापन को दर्शाती है। गहलोत ने यह भी कहा कि विपक्ष ने पेपर लीक के बारे में बात करना शुरू कर दिया है क्योंकि उसके पास राजस्थान में कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है

Rajasthan paper leak case, Ashok Gehlot, Sachin Pilot

अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर तंज

पेपर आउट कहां नहीं हो रहे हैं?

मुख्यमंत्री ने गुरुवार शाम को सिंधी कैंप में नवनिर्मित अत्याधुनिक बस टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन के दौरान कहा कि पेपर आउट कहां नहीं हो रहे हैं? कानून हमने बनाया है। हम पेपर आउट करने वालों को जेल भेज रहे हैं। हमने 200 लोगों को जेल भेज दिया। ऐसे लोगों को किस राज्य ने जेल भेजा है?

End of Feed