Dholpur Blind Murder: बहन की लव मैरिज से थी दिक्कत तो जीजा के साथ मिलकर ले ली जान, 11 माह के भांजे को भी नहीं बख्शा

धौलपुर में एक महिला और उसके 11 माह के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के नाबालिग भाई और जीजा को आरोपी पाया है। भाई बहन की लव मैरिज से नाराज था। इसलिए दोनों ने मिलकर बहन और भांजे की हत्या की और शव सबूत मिटाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए थे।

Dholpur News: धौलपुर जिले की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है। मृतका के भाई और जीजा ने ही मिलकर उसे मारा था। खुलासे में सामने आया है की भाई बहिन की लव मैरिज से राजी नहीं था जिसके चलते उसने बहन और 11 माह के भांजे की जीजा के साथ हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के नाबालिग भाई को डिटेन कर जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन का पीसी रिमांड लिया है।

blind murder case dholpur

घटना की जानकारी देते CO सिटी

महिला और नाबालिक बच्चे की अलग अलग जगह मिली थी लाश

CO सिटी मुनेश कुमार मीना ने बताया की 17 जून को रेलवे स्टेशन के पास सुबह 11 माह के बच्चे का पटरी के बगल में दो हिस्सों में कटा हुआ शव मिला था। जिसको पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया जिसके बाद शाम को एक महिला का शव FCI गोदाम के पीछे पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने FSL टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके पर दो मोबाइल एक डायरी और पर्ची मिली पर्ची पर तीन मोबाइल नम्बर लिखे हुए थे। पुलिस ने नम्बरों पर कॉल किया तो उसने अपना नाम दीपक फतेहाबाद आगरा निवासी होना बताया उस पर महिला और बच्चे के फोटो भेजे गये जिससे उसने महिला की पहचान अपनी पत्नी ट्विंकल और अपने बच्चे के रूप में की।

End of Feed