बकरे के एक करोड़ की बोली लेकिन मालिक ने बेचने से कर दिया इंकार, वजह जान कर आप भी कहेंगे ' भाई वाह'

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 28, 2023, 06:48 PM IST

Rajasthan News: बकरा पिछले साल ही पैदा हुआ था और इसके पेट पर 786 लिखा हुआ है। इस्लाम में इस अंक को बहुत पवित्र माना जाता है, ऐसे में इस बकरे के लोग मुंह-मांगी कीमत तक देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, राजू सिंह का कहना है कि वह इसे बेचने के लिए तैयार नहीं हैं।

Rajasthan News: अगर किसी काम के लिए आपको एक करोड़ रुपये दिए जाएं तो नीयत डोल जाना लाजमी है। इतने रुपयों के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर जाते हैं। बुरे काम करने से भी परहेज नहीं करते। हालांकि, राजस्थान के चुरु जिले से एक ऐसा वाकया सामने आया है, जहां एक करोड़ रुपये ऑफर होने के बाद भी व्यक्ति ने अपना बकरा बेचने से इंकार कर दिया।

lamb bidding

बात भले ही हैरान करने वाली हो, लेकिन यहां के रहने वाले राजू सिंह ने कहा है कि वह इस बकरे से बहुत प्यार करते हैं और इसे किसी भी कीमत पर नहीं बेच सकते। यह बात सामने आने के बाद चुरु जिले के तारानगर ही नहीं आसपास के कई इलाकों में यह बकरा और उसका मालिक राजू सिंह चर्चा का विषय बना हुआ है।

End of Feed