Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 August 2025: राजस्थान में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मानसून ट्रफ के उत्तरी हिस्सों की ओर खिसकने के कारण बीकानेर संभाग में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर के कई क्षेत्रों में 1 से 6 इंच तक बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते अनेक इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
राजस्थान में आज का मौसम
खासकर गंगानगर शहर और आसपास के क्षेत्र पानी में डूब गए हैं, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में घुटनों तक पानी भर गया है। वहीं, धौलपुर में चंबल नदी उफान पर है, जिससे कई इलाकों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। इस मानसून सीजन में राज्य में अब तक औसतन 90% अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। सामान्य तौर पर 1 जून से 31 जुलाई के बीच 216.4 मिमी बारिश होती है, जबकि इस बार अब तक 410.3 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर, जैसलमेर सहित 10 जिलों में 2 अगस्त को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना
IMD जयपुर के अनुसार, राजस्थान में शनिवार से भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। भरतपुर संभाग को छोड़कर पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ बना रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की डेली डेटा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी देखने को मिली। तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता का स्तर 50 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।
राजस्थान में तापमान का हाल
मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान में विविधता देखी गई। सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य शहरों में जैसलमेर में 33.9 डिग्री, जोधपुर में 33.0 डिग्री, अलवर में 32.6 डिग्री, कोटा में 32.3 डिग्री, जालौर में 32.8 डिग्री, करौली में 32.1 डिग्री, दौसा में 31.7 डिग्री, जयपुर में 31.6 डिग्री, नागौर में 31.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.4 डिग्री, बीकानेर में 30.8 डिग्री, चूरू में 30.7 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 30.3 डिग्री, सीकर में 29.5 डिग्री, अजमेर में 28.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 26.7 डिग्री और सिरोही में 23.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान डूंगरपुर में 17.1 डिग्री सेल्सियस और सिरोही में 19.9 डिग्री दर्ज हुआ। अन्य शहरों में अजमेर में 23.3 डिग्री, अलवर में 25.2 डिग्री, जयपुर और कोटा में 25.0 डिग्री, पिलानी में 24.0 डिग्री, सीकर में 24.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.4 डिग्री, बाड़मेर में 27.7 डिग्री, जैसलमेर में 26.2 डिग्री, जोधपुर में 25.6 डिग्री, बीकानेर में 27.0 डिग्री, चूरू में 25.0 डिग्री, श्रीगंगानगर में 25.5 डिग्री, नागौर में 26.0 डिग्री, जालौर में 26.8 डिग्री, करौली में 25.7 डिग्री और दौसा में 25.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
