Rajasthan: धराए PAK के चार जासूस, ISI से हो सकता है लिंक; सभी हिरासत में

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Mar 29, 2023, 10:10 PM IST

सूत्रों ने टाइम्स नाउ नवभारत को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इन संदिग्धों की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सीधे संबंध सामने आ रहे हैं।

राजस्थान में पाकिस्तान के चार जासूसों को पकड़ा गया है। बुधवार (29 मार्च, 2023) को यह कार्रवाई सूबे के इंटेलिजेंस पुलिस की ओर से की गई। बाड़मेर में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जबकि इन सभी को अलग-अलग लोकेशंस से हिरासत में लिया गया।

spy

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सूत्रों ने टाइम्स नाउ नवभारत को नाम न बताने की शर्त पर बताया कि इन संदिग्धों की पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सीधे संबंध सामने आ रहे हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। यह भी बताया गया कि चारों संदिग्धों जयपुर लाकर पूछताछ की जाएगी।

End of Feed