Rajasthan: भाजपा के पूर्व विधायक के घर पर लाठी-डंडों से हमला; गांव में तनाव का माहौल, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Rajasthan Crime: राजस्थान में भरतपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। यह घटना पूर्व विधायक के बयाना स्थित आवास पर हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Rajasthan Crime: राजस्थान में भरतपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक बच्चू बंसीवाल के घर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने पूर्व विधायक के चचेरे भाई, चाचा और छोटे भाई पर हमला किया।

Police

अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

गांव में तनाव का माहौल

यह घटना पूर्व विधायक के बयाना स्थित आवास पर हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंचा। प्राथमिक जांच से पता चला है कि किसी पुराने विवाद के चलते यह हमला किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी फरार हो गए हैं और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

End of Feed