राजस्थान चुनावः जनता जबरदस्‍ती जिताकर रहेगी- CM गहलोत को आस, BJP से निपटने का है यह प्लान

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated May 18, 2023, 11:42 PM IST

Rajasthan Elections 2023: सियासत के जादूगर और सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले अशोक गहलोत ने आगे बताया क‍ि इस बार चुनाव में कांग्रेस का अभियान शासन, विकास व जनकल्‍याणकारी योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। ये (विपक्षी भाजपा) लफ्फाजी करेंगे तो जनता पूछेगी क‍ि अपनी लफ्फाजी के पहले मायने बताइए।

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को सूबे में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से बड़ी आस हैं। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार उनकी कांग्रेस पार्टी को जनता जबरदस्ती जिताकर रहेगी। गहलोत की यह टिप्पणी कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आई है, जहां पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सियासत के जादूगर और सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले सीएम ने इसके साथ ही चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से निपटने की अपनी रणनीति भी बताई।

Ashok Gehlot

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत। (फाइल)

सूबे की राजधानी जयपुर में गुरुवार (18 मई, 2023) को बजट के कार्यान्वयन की उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने फिर से जीत का फ‍िर भरोसा जताते हुए पत्रकारों से कहा कि सरकार की जन-कल्‍याणकारी योजनाओं से लोगों में एक भावना पैदा हुई है। गहलोत ने यह भी संकेत दिए कि कांग्रेस का चुनाव अभियान राज्य सरकार की जन-कल्‍याणकारी और विकास योजनाओं पर केंद्रित रहेगा।

End of Feed