Rajasthan News: जनता प्रेम या कुछ और.. महुआ विधायक ने की आम लोगों के जूतों की पॉलिश, देखें वीडियो

Rajasthan: महुआ विधायक ओम प्रकाश हुड़ला एक बार फिर अपने क्षेत्र के मतदाताओं के जूते पॉलिश करते नजर आए हैं। इसके लिए उन्होंने महुआ पुलिस थाने के सामने टेंट और बैनर लगाया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चर्चा में फिर से ओम प्रकाश हुड़ला
  • विधायक ने किए जनता के जूते पॉलिश
  • पहले भी कर चुके है ऐसा कारनामा

Rajasthan: राजस्थान में एक अजब-गजब नजारा देखने को मिला है। महुआ विधायक ओम प्रकाश हुड़ला गांधी जंयती के मौके पर जनता के जूते पॉलिश करते नजर आए हैं। उन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं के जूते साफ किए। इस संबंध में उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे टेंट लगाकर लोगों के जूते पॉलिश कर रहे हैं।

Mahua MLA Polishing Shoes

जूते पॉलिश करते दिखे ओम प्रकाश हुड़ला

टेंट लगाकर किए जूते पॉलिश

राजस्थान के महुआ सीट से विधायक ओम प्रकाश हुड़ला हमेशा चर्चा में रहते हैं। चुनावी सीजन आने के साथ ही एक बार फिर वो अपने अजब-गजब कारनामों से चर्चाओं में शामिल हो गए हैं। ऐसा ही कुछ अनोखा नजारा गांधी जंयती के मौके पर फिर से देखने को मिला। उन्होंने महुआ पुलिस थाने के सामने टेंट लगाकर बुजुर्ग मतदाताओं के जूतों की पॉलिश की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के भी जूते पॉलिश किए। अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के जूते पॉलिश करने के लिए उन्होंने बाकायदा बैनर भी लगा रखा था।

End of Feed