राजस्थान से मिला हथियारों का जखीरा, NIA की रडार पर चंबल का ‘जीतू गैंग’, पीछे छिपा मिला लॉरेंस का नेटवर्क

राजस्थान एजीटीएफ ने धौलपुर और चूरू से एके-47 राइफलें बरामद की है। जिसके बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) और हरियाणा पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क हो गई हैं। एनआईए और हरियाणा पुलिस की टीमें गुरुवार को पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ करने के लिए धौलपुर पहुंची। इस दौरान एनआईए को बरामद की गई एके-47 के बारे में जानकारी मिली और कुछ संदिग्धों की पहचान की गई।

Rajasthan Crime News: राजस्थान में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धौलपुर और चूरू से खतरनाक AK-47 राइफलें बरामद की हैं। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और हरियाणा पुलिस समेत कई सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। गुरुवार को एनआईए और हरियाणा पुलिस की टीमें धौलपुर पहुंचीं और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ शुरू की।

Crime

फाइल फोटो

4 जून को जीतू चंबल और पिता को किया अरेस्ट

AGTF ने 4 जून को धौलपुर के राजाखेड़ा इलाके से डकैत रामदत्त चंबल के भाई जीतू चंबल और उसके पिता को गिरफ्तार किया था। उनके पास से एके-47 राइफल भी बरामद हुई थी। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद जयपुर से शिवराज नाम के शख्स को भी हिरासत में लिया गया। इसके बाद चूरू जिले से जीतू जोड़ी को पकड़ा गया, जिसके खेत से एक और AK-47 राइफल बरामद हुई।

End of Feed