Times Now Summit 2025: टाइम्स नाउ समिट 2025 के दूसरे दिन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राज्य के पर्यटन सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 सालों में पूर्ववर्ती सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। साथ ही पर्यटन के लिए आवंटित धन भी बहुत कम था, लेकिन अब हम पर्यटन पर ध्यान दे रहे हैं।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी
'ग्रामीण पर्यटन पर भी फोकस'
उन्होंने कहा कि हम वास्तव में राजस्थान के गौरव को वापस लाना चाहते हैं। साथ ही राजस्थान को एक ऐसा राज्य बनाना चाहते हैं, जहां न सिर्फ देश, बल्कि दुनिया भर से लोग आना चाहें... उन्होंने कहा कि मुझे लगता है पर्यटन कई चीजों का संयोजन है... राजस्थान में आध्यात्मिक पर्यटन है, यहां पर किले, स्मारक, वाइल्डलाइफ सेंचुरी इत्यादि है। हम अब ग्रामीण पर्यटन पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'विदेशी आक्रांता देश में नहीं हो सकते महान', बाबा बागेश्वर बोले- भारत में अकबर, बाबर और औरंगजेब का क्या काम?
जब उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से पूछा गया कि ऐसा क्या हुआ कि राजस्थान का सारा पर्यटन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, शायद बाड़मेर और बीकानेर में केंद्रित हो गया तो इस पर उन्होंने कहा कि लोगों को उन जगहों पर जाना चाहिए, वहां रहना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि क्या करना है। इसलिए हम इसके लिए बुनियादी ढांचा बनाने जा रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि वे वास्तव में पर्यटन के बारे में बात करते हैं। जब भी वे किसी जगह, किसी राज्य का दौरा करते हैं, तो वे उस जगह के पर्यटन, उस जगह की संस्कृति, उस राज्य की विरासत के बारे में बोलते हैं।
