देश

'विदेशी आक्रांता देश में नहीं हो सकते महान', बाबा बागेश्वर बोले- भारत में अकबर, बाबर और औरंगजेब का क्या काम?

Times Now Summit 2025: बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टाइम्स नाउ समिट 2025 में तल्ख शब्दों में कहा कि विदेशी आक्रांता देश को तोड़ने वाला भारत में महान नहीं हो सकता है। भारत को जोड़ने वाला ही महान हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में अकबर, बाबर और औरंगजेब का क्या काम है? अपने छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज कम हैं क्या?

Image

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Photo : Times Now Digital

Times Now Summit 2025: विदेशी आक्रांता देश को तोड़ने वाला भारत में महान नहीं हो सकता है। भारत को जोड़ने वाला ही महान हो सकता है। बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने टाइम्स नाउ समिट 2025 में औरंगजेब को लेकर यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अगर दो थप्पड़ आपको कोई मार दें और फिर पानी पिला दें तो आप क्या याद रखेंगे?

टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने बाबा बागेश्वर से औरंगजेब को लेकर एक के बाद एक कई सवाल दागे जिसका उन्होंने तल्ख जवाब दिया। जब नाविका कुमार ने बाबा बागेश्वर से सवाल किया कि आज देश में औरंगजेब और सलार गाजी जैसे लोगों की मजार या कब्र होनी चाहिए? उसमें चादर चढ़ाने के लिए लोगों को जाना चाहिए या नहीं? इस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि चादर को लेकर लोगों की अपनी निजी राय है, लेकिन हम कब्र को लेकर कह सकते हैं कि विदेश आक्रांता, देश को तोड़ने वाला, इस देश में महान नहीं हो सकता है। भारत को जोड़ने वाला ही महान हो सकता है।

क्या कुछ बोले बाबा बागेश्वर?

इसके बाद जब नाविका कुमार ने कहा कि उन्होंने (औरंगजेब) कई अच्छे काम भी किए तो बाबा बागेश्वर ने कहा कि अगर दो थप्पड़ आपको कोई मार दें और फिर पानी पिला दें तो आप क्या याद रखेंगे? उन्होंने कहा कि उसने पहले मंदिर तोड़े और बाद में दिखाने के लिए एक-दो मंदिर बनवा दिए अच्छा दिखने के लिए। इसलिए हमें लगता है कि वह बुद्धि का बहुत तेज रहा होगा। उसने बहुत अच्छी तरह से बुद्धि का प्रयोग किया। पहले देश को तोड़ा फिर दो मंदिर बनाकर यह मैसेज भेजा कि हम देश जोड़ने के लिए आए हैं।

'औरंगजेब को मानने वाले अपने घर में बना लें कब्र...'

बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि भारत में अकबर, बाबर और औरंगजेब का क्या काम है? अपने छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज कम हैं क्या? हमें लगता है कि उसकी आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता है, लेकिन उसे बदला जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि इतिहास को सुधार करके बदला जा सकता है। मान लीजिए इतिहास में कोई गलती भूल हो गई है उसमें सुधार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि औरंगजेब को मानने वाले लोग अपने घर में उसकी कब्र बना लें। कोई दिक्कत नहीं है। बागेश्वर धाम में थोड़ी न बनाओगे... हम हनुमान जी को मानते हैं तो हम अपने घर में, बागेश्वर धाम में ही उनको रखे हैं...

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!