Rajasthan: स्कूल से लौट रहा था छात्र, रास्ते से हो गया अचानक गायब, पेड़ पर लटकी मिली लाश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 1, 2023, 03:20 PM IST

Hanging Body Found On Neem Tree: धौलपुर में एक छात्र सुबह घर से स्कूल के लिए निकला था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह अपने दोस्तों के संग घर लौट रहा था। इस दौरान वह रास्ते से अचानक कहीं गायब हो गया। बाद में एक नीम के पेड़ पर उसकी लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajasthan Crime News: राजस्थान के धौलपुर में एक नाबालिग का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। इस खबर से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक लड़के की पहचान घनसुंदर (12) पुत्र रामअवतार मीणा निवासी कौनेसा गांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक महिला किसान खेत में बाजरे की कटाई कर रही थी। इसी दौरान उसे एक बच्चे का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajasthan: स्कूल से लौट रहा था छात्र, रास्ते से हो गया अचानक गायब, पेड़ पर लटकी मिली लाश

Rajasthan: स्कूल से लौट रहा था छात्र, रास्ते से हो गया अचानक गायब, पेड़ पर लटकी मिली लाश

पेड़ पर लटका मिला शव

दरअसल, मिली जानकारी के मुताबिक सरमथुरा थाना क्षेत्र के कौनेसा गांव का निवासी घनसुंदर (12) पुत्र रामअवतार मीणा शनिवार को घर से सुबह स्कूल के लिए निकला था। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह अपने दोस्तों के संग घर लौट रहा था। इस दौरान वह रास्ते से अचानक कहीं गायब हो गया। वहीं, खेत में काम कर रही एक महिला किसान ने नाबालिग का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ देखा तो उसने पुलिस को सूचित किया।

End of Feed