जयपुर के औलिया मस्जिद में जगी योग की नई किरण; बुर्कानशीं महिलाओं ने रचा Yoga Diwas 2025 पर इतिहास

जयपुर के औलिया मस्जिद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक ऐतिहासिक पहल देखने को मिली, जहां 50 से अधिक मुस्लिम महिलाओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि योग किसी धर्म या संप्रदाय की सीमा में नहीं बंधा है। आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना।

Yoga in Burqa: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जयपुर से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। हसनपुरा स्थित औलिया मस्जिद के परिसर में 50 से अधिक बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। मस्जिद के हॉल में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति और अन्य योग मुद्राओं का अभ्यास करते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया।

Yoga practice in Auliya Masjid

औलिया मस्जिद में योगाभ्यास

International Day of Yoga 2025 पर किया गया यह आयोजन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड सोशल वेलफेयर द्वारा आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता डॉ. सरोज खान ने की। कार्यक्रम का संचालन केवल 15 वर्षीय सायमा ने आत्मविश्वास के साथ किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को योग के सही तरीकों से परिचित कराया और इसके फायदों पर चर्चा की।

End of Feed