मेडिकल छात्रों की करतूत, दूध से भरी कैंपर वैन लूटकर चालक से की मारपीट, तीन लोग गिरफ्तार

जोधपुर में रविवार को मथुरा दास माथुर अस्पताल के बाहर मेडिकल छात्रों ने दूध से भरी कैंपर लूट ली और चालक के साथ मारपीट की। पुलिस को अस्पताल से कुथ दूरी पर लावारिस हालत में कैंपर मिली। चालक ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और तीन छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरस डेयरी की दूध से भरी कैंपर लूटी
  • पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • अस्पताल से थोड़ी दूर पर मिली कैंपर

Jodhpur News: जोधपुर में रविवार को मेडिकल छात्रों ने हंगामा कर दूध से भरी कैंपर लूट ली और चालक के साथ मारपीट भी की। जिसके बाद उन्होंने कैंपर को कुछ दूर पर छोड़ दिया। पुलिस ने कैंपर को बरामद कर लिया है और लूट का मामला भी दर्ज किया है। इस मामले में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। कैंपर चालक ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट कर दूध से भरी कैंपर और 4600 रुपये लूट का मामला दर्ज कराया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

दूध सप्लाई करने जा रहा था चालक

यह घटना रविवार को मथुरा दास माथुर अस्पताल के बाहर हुई। पुलिस ने बताया कि बिलाड़ा थाना क्षेत्र के रावर गांव निवासी सुखदेव बिश्नोई बोलेरो कैंपर का ड्राइवर है। सरस डेयरी में उसकी कैंपर दूध की सप्लाई में लगी हुई है। घटना के दिन वह सुबह 4:30 बजे कैंपर में दूध भरकर सप्लाई करने जा रहा था। जब वह एडीएम अस्पताल के गेट नंबर 1 के पास पहुंचा, मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कैंपर रुकवाई। छात्रों ने चालक को नीचे उतार दिया और दो छात्र गाड़ी के अंदर बैठकर उसे ले गए, जबकि तीन छात्र चालक को पकड़कर खड़े रहे।

End of Feed