Jaipur: जयपुर के गोपालपुरा बाईपास पर गुरुवार को एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी, जिसमें एक फर्नीचर की दुकान थी। वहीं, बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर चल रहा था, जिसमें आग लगने के दौरान 30 बच्चे मौजूद थे, जिन्हें बाल-बाल बचा लिया गया। वहीं, इस घटना में एक लोग झुलस गए हैं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सांकेतिक फोटो।
सुरक्षित निकाले गए छात्र
बजाज नगर के थानाधिकारी रण सिंह ने बताया कि हादसा तीन मंजिला इमारत में हुई। इमारत की ऊपरी मंजिल पर एक कोचिंग सेंटर में करीब 30 छात्र मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि 'शॉर्ट सर्किट' के कारण ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी। दूसरी मंजिल पर मौजूद एक व्यक्ति बाहर निकलते समय मामूली रूप से झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के दौरान रोकना पड़ा ट्रैफिक
पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए इस व्यस्त मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
इनपुटः भाषा
