Kidney Transplant Racket: वाह डॉक्टर साहब! आपने तो किडनी की सेल लगा दी, डोनर भी विदेश से मंगवा रहे

Jaipur Kidney Transplant Racket: जयपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले एक रैकेट का खुलासा हुआ है। इस मामले में 3 मरीज और दो डोनर गिरफ्तार किए गए हैं। इस गिरोह का सरगना अभी फरार है।

Jaipur Kidney Transplant Racket: किडनी, हार्ट, आंखें, अग्नाशय, फेफड़े जैसे अंगों का दान करने से बहुत से लोगों को नया जीवन मिलता है, लेकिन कुछ लोगों ने इस निस्वार्थ काम को भी सौदेबाजी का रूप दे दिया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर से अंगों के सौदेबाजी की ऐसी ही एक खबर सामने आई है, जिससे मेडिकल इंड्रस्ट्री में हड़कंप मच गया। दरअसल जयपुर में अवैध तरीके से किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। सीएम के फ्लाइंग स्क्वाड और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान इस गिरोह का भंडाफोड किया। इस मामले में तीन मरीज और दो डोनर गिरफ्तार किए गए हैं। हालांकि गिरोह का सरगना बांग्लादेश का मो. मुर्तजा अंसारी अभी तक पकड़ा नहीं गया है। इस संबंध में राजस्थान के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह से रिपोर्ट मांगी है। इस बारे में वे अस्पताल के प्रशासन से जवाब तलब भी कर सकती हैं।

kidney transplant racket

किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा (सांकेतिक फोटो)

End of Feed