Kota में असफलता से हारा एक और छात्र, खत्म कर ली जिंदगी

राजस्थान में कोटा में कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली। मृतक छात्र नीरज हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था।

कोटा: जवाहर नगर थाना इलाके में एक कोचिंग छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र नीरज हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला था, जो दो साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। वर्तमान में छात्र राजीव गांधी नगर के एक हॉस्टल में रह रहा था।

jee student suicide in Kota

(सांकेतिक फोटो)

नहीं मिला सुसाइड नोट

इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही पिता की तरफ से अगर कोई शिकायत दी जाएगी, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्र के पिता का कहना है कि उसको परिवार की तरफ से कोई परेशानी नही थी। कई बार उसको फोन किया लेकिन वो फोन नहीं उठा रहा है, जिसके बाद हॉस्टल संचालक को फोन कर इसकी जानकारी दी गई।

End of Feed