जयपुर से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, वोल्वो बस का किराया घटा, जानें नया रेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 09:21 PM IST

Jaipur to Delhi Fare: जयपुर से दिल्ली का सफर अब कम किराए में किया जा सकेगा। इसके लिए राजस्थान परिवहन ने तैयारी कर ली है। एक नवंबर से इसे लागू कर दिया जाएगा। किराए में 150 रुपए की कटौती की गई है। हालांकि रोडवेज की वोल्वो बस में किराए में कमी करने के बाद भी यह डबल डेकर ट्रेन से अब भी 300 रुपए प्रति यात्री ज्यादा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 4 महीने पहले बढ़ाया गया था किराया
  • 1 नवंबर से लागू होगा रोडवेज की वोल्वो बसों में नया किराया
  • 150 रुपए की हुई है किराए में कटौती

Jaipur : जयपुर से दिल्ली के बीच बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान रोडवेज ने अपनी सुपर लग्जरी बसों के किराये में इस रूट पर कमी कर दी है। करीब चार महीने पूर्व ही रोडवेज ने इस बस के किराये में बढ़ोतरी कर दी थी, लेकिन अब वापस इस रूट का किराया कम कर दिया गया है। हालांकि ये किराया जयपुर-दिल्ली के बीच संचालित डबल डेकर ट्रेन के किराये से अभी भी 300 रुपए अधिक है।

JAIPUR ROADWAYS

जयपुर रोडवेज से दिल्ली आना हुआ सस्ता

बता दें कि, रोडवेज अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि, जयपुर-दिल्ली रूट पर अभी वोल्वो बस में 900 रुपए प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित है, जिसमें 150 रुपए की कमी करके इसे 750 रुपए कर दिया गया है। ये किराया 1 नवंबर मध्य रात्री से लागू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व जुलाई में किराया 200 रुपए बढ़ाया गया था। तब रोडवेज प्रशासन का तर्क ये था कि, पिछले 3-4 महीने से डीजल की कीमतों में भारी इजाफा होने के बाद रोडवेज की संचालन कॉस्ट दिल्ली रूट पर ज्यादा आने लगी थी। जिसके कारण इस रूट पर चलने वाली वोल्वो बसों में प्रति किलोमीटर कॉस्ट 6 रुपए तक बढ़ा दी गई थी।

End of Feed