Jaipur Crime News : राजधानी जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम और श्याम नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 'ठग्स ऑफ डायमंड' गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने डायमंड ठगी के आरोप में गिरोह के सरगना सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गैंग का मास्टरमाइंड मुंबई का रहने वाला प्रवीण जैन है। इसके अलावा गिरोह के हिमांशु जैन निवासी जोधपुर, विठ्ठल भाई निवासी सूरत (गुजरात) व इफ्तेखार आलम निवासी मुंबई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 80 लाख रुपए कीमत के डायमंड बरामद किए हैं।
अजय पाल लांबा, आईपीएस अफसर
