Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी से एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ग्रेनाइट पत्थर से भरे ट्रक पलट गया। इस हादसे में तीन मजदूर की मौत हो गई है, जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जयपुर में भीषण सड़क हादसा (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
पुलिस ने बताया कि ग्रेनाइट पत्थर से भरा ट्रक गुजरात जा रहा था। पुलिस ने बताया कि इस ट्रक में आठ लोग पत्थरों के ऊपर बैठे हुए थे। ट्रक पलटने से वह सभी लोग इस हादसे की चपेट में आ गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिनके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के लिए मोर्चरी में रखा गया है।
