Jaipur Railway Update: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर ये है कि नए साल 2023 में यहां के लोगों को रेलवे की ओर से सौगात के तौर पर पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन मिल जाएगी। अनुमान है कि 10 जनवरी या इसके बाद कभी भी वंदे भारत ट्रेन जयपुर - इंदौर के बीच पटरियों पर फर्राटे भर सकती है। हालांकि पहले इसे नए साल में जनवरी के फर्स्ट वीक में ही पटरियों पर दौड़ाने की डेडलाइन थी, जो किन्हीं कारणों से आगे बढ़ गई। बता दें कि प्रदेश में पहली वंदे भारत ट्रेन के लिए जयपुर- इंदौर का मार्ग तय हो गया है। यह ट्रेन एक दिन में जयपुर- इंदौर के बीच एक फेरा लगाएगी। इसके 16 कोच का रैक भी अति शीघ्र आने वाला है। इसे लेकर रेलवे महकमे में अंदरूनी तौर पर तैयारियां परवान पर है। मगर फिलहाल अधिकारी अधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
10 जनवरी के बाद वंदे भारत ट्रेन जयपुर - इंदौर के बीच पटरियों पर फर्राटे भरेगी। (सांकेतिक तस्वीर)
