Jaipur Railway Update: अच्छी खबर! अब विंटर वैकेशन पर जाने की टेंशन नहीं, जयपुर से होगा इन स्पेशल 6 ट्रेनों का संचालन

Jaipur Railway Update: सर्दियों की छुट्टियों समेत साल 2023 में शादियों के सीजन को देखते हुए उत्तर - पश्चिम रेलवे जयपुर से चल रही 5 स्पेशल ट्रेनों को मार्च तक चलाएगा। वहीं रेलवे ने एक नई स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र के सोलापुर तक चलाने का निर्णय लिया है। ये नई ट्रेन 28 दिसंबर से 23 जनवरी तक चलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 28 दिसंबर से चलेगी नई स्पेशन ट्रेन
  • 5 ट्रेनों की संचालन अवधि मार्च तक बढ़ाई गई
  • कई शहरों के हजारों पैसेंजर्स को मिलेगा फायदा

Jaipur Railway Update: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। अब क्रिसमस व न्यू ईयर के विंटर वैकेशन की टेंशन नहीं। सर्दियों की छुट्टियों समेत साल 2023 में शादियों के सीजन को देखते हुए उत्तर - पश्चिम रेलवे जयपुर से चल रही 5 स्पेशल ट्रेनों को अगले साल मार्च तक चलाएगा। वहीं रेलवे ने एक नई स्पेशल ट्रेन महाराष्ट्र के सोलापुर तक चलाने का निर्णय लिया है। ये नई ट्रेन 28 दिसंबर से 23 जनवरी तक चलेगी।

Jaipur Railway Update (3)

जयपुर से होगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर पश्चिम रेलवे के जारी शेड्यूल के मुताबिक ट्रेन संख्या 9627 अजमेर-सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसंबर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 9 बजे अजमेर से सोलापुर के लिए चलेगी। जो कि, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, वडोदरा, सूरत, कल्याण, लोनावाला, पुणे, दौण्ड व कुर्डुवाली होते हुए गुरुवार सुबह 11:30 बजे सोलापुर पहुंचेगी। लौटते समय ट्रेन 2927 प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 12:50 बजे सोलापुर से अजमेर के लिए चलेगी और शुक्रवार शाम को 5 बजे अजमेर पहुंचेगी।

End of Feed