Jaipur Crime: जयपुर में जीजा को साले ने लगाया लाखों का चूना, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 02:29 PM IST

Jaipur Fraud Case: जयपुर में एक शख्स से उसके पत्नी के भाई ने ही नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों की ठगी करने की वारदात को अंजाम दिया है। मामले कुछ साल पहले का है। पीड़ित ने अब जाकर पुलिस के पास केस दर्ज करवाया है। साल 2018 में निकली पुलिस भर्ती में पीड़ित को नौकरी दिलाने का दो लागों ने झांसा दिया था। पीड़ित ने आरोपियों को पांच लाख रुपए कैश और पत्नी के जेवर भी उन्ही के पास गिरवी रख दिए थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • पांच लाख रुपए और पत्नी के जेवर पीड़ित ने दिए साले को
  • करधनी थाने इलाके का है मामला
  • पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की

Jaipur News: जयपुर की करधनी थाना पुसिल ने पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर ठगी के प्रकरण में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित के रिश्तेदारों ने ही उससे लाखों रुपए हड़प लिए। सरकारी नौकरी भी नहीं लग पाई और रुपए भी वापस नहीं मिले। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने पीड़ित के साले सुनील और साढ़ू विनोद के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। जांच कर रही पुलिस के अनुसार, हाथोज में रहने वाले अशोक कुमार ने केस दर्ज कराया है।

Jaipur Crime

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर जयपुर में शख्स से लाखों की ठगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बता दें कि अशोक ने पुलिस को बताया है कि विनोद उसका साढ़ू है और सुनील उसके पत्नी का भाई। साल 2018 में निकली पुलिस की भर्ती का यह मामला है। परीक्षा से पहले सुनील ने अपने जीजा अशोक को कहा था कि, उसकी पुलिस अफसरों से सेटिंग है। बिना परीक्षा दिए ही वह उनका चयन करा देगा।

End of Feed