Jaipur में रिश्तों का कत्ल! कलयुगी बेटे ने मां की कर दी हत्या

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 03:01 PM IST

Jaipur: मृतका के पति कबूल यादव ने अपनी जमीन बेची थी। उसके रुपए अपने मंझले बेटे मुकेश को दे दिए थे। पति की मौत के बाद शीला देवी जमीन के रुपयों का बराबर बंटवारा कर तीनों बेटों को देना चाह रही थी। यही वजह थी कि, वह मंझले बेटे मुकेश पर रुपए लौटाने को लेकर लगातार दबाव बना रही थी। रुपयों के लालच में बेटे मुकेश ने मां की गर्दन, सिर और हाथों पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने जमीन बेच मंझले बेटे मुकेश को सारे रुपए दिए थे
  • पिता की मौत के बाद मां 3 बेटों में बराबर हिस्सा बांटना चाह रही थी
  • मां ने मुकेश पर लगातार रुपए लौटाने का दबाव बनाया था

Jaipur: राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके से खून के रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां पर दौलत के लालच में अंधे हुए एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को ही मार डाला। घटना जयपुर जनपद की ग्राम पंचायत द्वारिकपुरा की ढाणी चौलावा के तहत गांव तन जीणगौर की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे ने रुपयों के विवाद के चलते अपनी मां की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बेरहम आरोपी बेटे ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से इस कदर वार किए कि, वृद्ध मां के शरीर पर कई गहरे जख्म हो गए। वहीं सिर पर गहरी चोटें आई।

Jaipur News

जयपुर के ग्रामीण इलाके में रुपयों के लालच में कलयुगी बेटे ने वृद्ध मां को मार डाला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

वारदात की सूचना पर मौके पर आई प्रागपुरा पुलिस ने गंभीर घायल वृद्धा शीला देवी को एंबुलेंस के जरिए जयपुर भेजा। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान शीला देवी ने दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से आरोपी का मोबाइल व धारदार कुल्हाड़ी बरामद कर जब्त कर ली है।

End of Feed