Jaipur: 108 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काटने वाला आरोपी पकड़ा गया, पीड़िता की हो गई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 10:58 PM IST

Jaipur Police Action: जयपुर में निर्मम तरीके से बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पुराना किराएदार ही आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी के पास से कड़े बरामद कर लिए हैं। पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Jaipur News: देश के सबसे रेयर क्राइम का पर्दाफाश जयपुर पुलिस ने कर दिया है। जयपुर पुलिस ने गलता गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली 108 साल की बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर लूटपाट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच महिला ने मंगलवार की सुबह में एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस खौफनाक क्राइम को एक ही शख्स ने अंजाम दिया है।

Jaipur

जयपुर में बुजुर्ग महिला के पैर काटने वाला आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि जिस आरोपी ने इस वारदात अंजाम दिया है, वह बुजुर्ग महिला का पुराना किराएदार बताया जा रहा है। विवाद होने के बाद कुछ दिन पहले उससे घर खाली करा लिया गया था। जयपुर शहर नॉर्थ के डीसीपी परिस देशमुख और एसएचओ गलता गेट मुकेश खराड़िया ने इस प्रकरण का खुलासा कर दिया है। देश में अपने तरह का यह पहला रेयर केस है जिसमें इतनी बुजुर्ग महिला के साथ इस तरह की जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

End of Feed